नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने किसान कृषि यंत्रों का करें उपयोग,
हरदा -
एक दिवसीय नरवाई प्रबंधन कार्यशाला में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाई नरवाई से जुड़े सभी कृषि यंत्रों का उपयोग करें, जिससे फसल अवशेष जलाने की घटनाएँ नियंत्रित हो सकें। कलेक्टर श्री जैन कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित फसल अवशेष प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को नियंत्रित कर वायु प्रदूषण कम किया जा सकता है। मृदा में कार्बनिक पदार्थ बढ़ाने से फसल के उत्पादन में वृद्धि होती है। फसल अवशेषों का समुचित उपयोग कर किसानों की अतिरिक्त आय के विकल्प उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कार्यशाला में उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे एवम कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, हार्वेस्टर संचालक व किसान उपस्थित थे।