संभागायुक्त श्री तिवारी ने तहसील कार्यालय टिमरनी में ई-ऑफिस की प्रक्रिया देखी

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
संभागायुक्त श्री तिवारी ने तहसील कार्यालय टिमरनी में ई-ऑफिस की प्रक्रिया देखी
टिमरनी
नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री के.जी. तिवारी ने सोमवार को टिमरनी में तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने उपस्थित कर्मचारी से ई-ऑफिस प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होने इस दौरान कर्मचारी से ई-ऑफिस लॉगिन करने के लिये भी कहा। उन्होने निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करें कि सभी फाईलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजी जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री आर.पी.एस. जादौन, जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने, एसडीएम श्री संजीव नागू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top