मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न
हरदा - 
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी माह में सम्पूर्ण प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जाना संभावित है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को अवगत कराने के लिये बुधवार को कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री मोहन साई तथा भारतीय जनता पार्टी से जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री के.एल. कुशवाह, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, एसडीएम हरदा श्री अशोक डेहरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागु तथा एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बंघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के संविधान के अनुच्छेद 324 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 21 तथा अनुच्छेद 326 सहपठित आर.पी. एक्ट  1950  की धारा 16 तथा 19 से अवगत कराया। बैठक में सभी प्रतिनिधियों को उनके बूथ लेवल एजेंट शीघ्र नियुक्त कर सूची उपलब्ध कराने, विशेष गहन पुनरीक्षण में बीएलओ की सहायता के लिये बीएलए नियुक्त करने तथा कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु आग्रह किया गया। बैठक में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के अन्तर्गत आयोग के अनुमोदन प्राप्त होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए नवीन मतदान केन्द्रों पर भी बीएलए नियुक्त कर बीएलए-2 फार्मेट एवं सूची उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top