कोई भी फाइल ई लागिन पर 24 घंटे से अधिक समय तक पेंडिंग ना रहे -- कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी बारिश के दौरान हुई फसल क्षति एवं पशु हानि तथा मानव क्षति में राहत राशि प्राथमिकता से दी जाए

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
कोई भी फाइल ई लागिन पर 24 घंटे से अधिक समय तक पेंडिंग ना रहे -- कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी

बारिश के दौरान हुई फसल क्षति एवं पशु हानि तथा मानव क्षति में राहत राशि प्राथमिकता से दी जाए

कमिश्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी कलेक्टर्स को दिए निर्देश
नर्मदापुरम
      
नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने साप्ताहिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नर्मदापुरम संभाग के हरदा बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर को निर्देश दिए की कोई भी ई फाइल अपनी लागिन पर आने पर 24 घंटे में उस फाइल का निराकरण करें। कमिश्नर ने कहा कि लंबे समय  तक फाइल पेंडिंग रहने से अनिश्चितता की स्थिति निर्मित होती है।  कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जिन फाइलों में गहन विचार विमर्श एवं अन्य जानकारी की आवश्यकता होती है उन फाइलों को छोड़कर शेष सभी फाईले 24 घंटे में निराकृत कर दी जाए। कोई भी फाइल लंबित न रहे। कमिश्नर श्री तिवारी ने निर्देश दिए की गत दिनों से  लगातार बारिश को देखते हुए जनहानि एवं पशु होनी एवं सर्प दंश की घटनाएं सामने आई है।  ऐसी स्थिति में आरबीसी 6/4 में पात्र पाए जाने पर संबंधित को राहत राशि देना सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने कहा कि यदि बारिश के कारण फसल क्षति हुई है तो ऐसी स्थिति में भी फसल मालिक को राहत राशि देना सुनिश्चित किया जाए।

कमिश्नर ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए कि आगामी माह में फसल कटाई के पश्चात बहुत बड़ी संख्या में नरवाई जलाने की घटनाएं घटित हो सकती है। नरवाई जलाने से जमीन की उर्वरकता शक्ति समाप्त हो जाती है। उन्होंने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वह अपने राजस्व अमले एवं पंचायत सचिव के माध्यम से अभी से किसानों को नरवाई ना जलाने की समझाइश देना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा कि नरवाई जलाने की बजाय हार्वेस्टर से फसल कटाई कर सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर से फसलों के अवशेष को भूसे में परिवर्तित कर भूसे का अधिक से अधिक उपयोग गौशालाओं में एवं पशुओं के चारे के रूप में किया जाए एवं नरवाई के बेहतर उपयोग के लिए सभी कलेक्टर्स किसान संघ के पदाधिकारी एवं हार्वेस्टर संचालकों की एक बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित कर उनसे सलाह मशवरा कर नरवाई के बेहतर उपयोग का उपाय करें  एवं हल निकाले। साथ ही सभी को नरवाई जलाने से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराए।  कमिश्नर  ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर नरवाई जलाने की घटनाएं अधिक संख्या में घटित होती है उन स्थानों पर व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को नरवाई ना जलाने के प्रति जागरूक किया जाए।  कमिश्नर ने कहा कि इसके पश्चात भी यदि नरवाई जलाने की घटनाएं होती है तो संबंधित के विरूध एफ आईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी की  जाए।

कमिश्नर ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए की शासन के निर्देश अनुसार विपणन संघ के उर्वरक भंडार केंद्रों से खाद बीज लेने वाले किसानों के आराम करने के लिए उर्वरक भंडार केंद्रों में कृषक विश्राम शेड  के निर्माण हेतु निर्देश जारी किए गए हैं।  उन्होंने सभी कलेक्टर से कहा कि वह अपने-अपने जिले में शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कृषक विश्राम शेड  बनाना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय की शासन द्वारा प्रति विश्राम शेड  5 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए जाएंगे।  कृषक विश्राम शेड की निर्माण एजेंसी मार्कफेड है। अतः मार्कफेड के इंजीनियरिंग विग से लगातार संपर्क कर विश्राम शेड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए समय सीमा में विश्राम शेड निर्माण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय है  कि नर्मदापुरम में पांच,  हरदा में तीन एवं बैतूल में तीन विश्राम शेड बनाए जाने हैं। इन विश्राम शेड   में किसान आराम कर सकेंगे। कमिश्नर श्री तिवारी ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए की आईटीआई महाविद्यालय में प्रवेश के अंतिम मात्र दो दिन शेष हैं तथा इन दो दिवस में सघन अभियान चलाकर आईटीआई महाविद्यालय में सीट भरना सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय  है कि नर्मदापुरम में अभी भी 77 बैतूल में 77 एवं हरदा में 19 सीट रिक्त है। 

कमिश्नर ने संबल योजना अंतर्गत लंबित अपील एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण तथा भवन एवं अन्य सं निर्माण कर्मकार मंडल योजना अंतर्गत पंजीयन एवं अपात्र लोगों के नाम विलोपन करने तथा बाल एवं बंधुआ मजदूरी की रोकथाम संबंधी कार्य की प्रगति की अदयतन स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही एनएफएसए 2013 अंतर्गत सम्मिलित हितग्राहियों का अंतर विभागीय डाटा से मिलान कर अपात्र एवं अस्तित्वहीन तथा आर्थिक रूप से साक्षम व्यक्तियों के नाम का विलोपन करने के एवं  शेष हितग्राहियों के  ई केवाईसी पूर्ण  करने के निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना,  हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं बैतूल कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ऑनलाइन तथा संयुक्त आयुक्त विकास श्री जी सी दोहर  एवं अन्य संभागीय अधिकारी गण ऑफलाइन उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top