राजा साहब कुबर अजय शाह हुए पंच तत्व में विलीन , केंद्रीय मंत्री श्री उईके ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ,शाही परंपरा से हुआ अंतिम संस्कार

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
राजा साहब कुबर अजय शाह हुए पंच तत्व में विलीन , केंद्रीय मंत्री श्री उईके ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ,शाही परंपरा से हुआ अंतिम संस्कार
शनिवार राजा साहब कुबर अजय शाह हुए पंच तत्व में विलीन हुए,शाही परंपरा के अनुसार राजा साहब का अंतिम संस्कार किया गया।भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के मंत्री श्री दुर्गादास उईके शनिवार को हरदा जिले के ग्राम खुदिया में टिमरनी विधायक श्री अभिजीत शाह के पिता श्री अजय शाह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री उईके ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के मंत्री श्री विजय शाह, टिमरनी विधायक श्री अभिजीत शाह और टिमरनी के पूर्व विधायक श्री संजय शाह से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की।
       इस दौरान हरदा विधायक श्री आर. के. दोगने, पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने भी शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top