समग्र और आधार में ई केवाईसी नहीं तो योजनाओं का लाभ नहीं
टिमरनी
शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने के लिए समग्र और आधार में ई-केवाईसी होना जरूरी है। अनुविभागीय अधिकारी महेश बडोले ने बताया कि सभी खाताधारक, भूमि स्वामियों, प्लॉट- भूखंड, मकान मालिकों जिनके नाम खसरा रिकॉर्ड में दर्ज हैं, उन्हें अपने- अपने प्लॉट एवं कृषि भूमियों का समग्र आईडी एवं आधार कार्ड से ई-केवाईसी जरूरी है।
ई-केवाईसी के लिए अपने साथ समग्र आईडी, आधार कार्ड, जन्म तिथि से संबंधित कोई भी दस्तावेज, मोबाइल नंबर, खसरा नकल साथ में ले जाएं और केवाईसी कराएं। मोबाइल तथा कम्प्यूटर से ईकेवाईसी करने के लिए samagra.gov.in पर लॉगइन करें। इसके बाद समग्र पोर्टल पर क्लिक करें राजस्व महाअभियान अंतर्गत ई-केवाईसी समग्र आईडी प्रविष्टि करें। पंजीकृत मोबाइल से प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। इसके बाद भूमि संबंधी जानकारी जैसे जिला, तहसील, ग्राम, खसरा नंबर प्रविष्ट करें तथा नाम सिलेक्ट करें। आधार ओटीपी दर्ज करें। इसके बाद आपका ई-केवाईसी हो जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जमीन संबंधी कोई भी गडबडी आसानी से नही हो पायेगी।