राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना रविवार को नगर में निकालेगी विशाल वाहन रैली
टिमरनी
राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना तह. टिमरनी, जिला-हरदा द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार विशाल यदुवंशम् वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यदुवंशम् वाहन रैली निकाली जा रही है। समस्त राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना कार्यकर्ता एवं समस्त यदुवंशी समाज ने सभी सामाजिक बंधुओं से निवेदन किया कि रैली में सम्मिलित होकर समाज की एकता, अखण्डता और स्वाभिमान को गौरवांवित कर अपनी यदुवंश स्वाभिमान रैली को सफल बनाएँ। वाहन रैली 25 अगस्त दिन-रविवार समय : प्रातः 11 बजे से कृषि उपज मंडी टिमरनी से प्रारंभ होकर, नगर भ्रमण कर पुनः कृषि उपज मंडी टिमरनी में समापन होगा ।