छिदगांव मेल स्थित फैक्ट्री की जांच के लिये अधिकारियों का दल गठित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
छिदगांव मेल स्थित फैक्ट्री की जांच के लिये अधिकारियों का दल गठित
हरदा - 

जिले के ग्राम छिदगांव मेल में स्थित एथेनाल फैक्ट्री की जांच के लिये कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने अधिकारियों का 7 सदस्यीय दल गठित किया है। जारी आदेश अनुसार जांच दल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर हरदा डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व उप संचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग को शामिल किया गया है। जांच दल को फैक्ट्री की व्यवस्थाओं की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top