एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
टिमरनी - 
शासकीय स्नातक महाविद्यालय में वाणिज्य  विभाग द्वारा वित्तीय सेवाएँ,बैंकिंग एवं बीमा के क्षेत्र में रोजगार के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । विशेषज्ञ वक्ता  अंशुक तिवारी ने विद्यार्थियों को बीमा और बैंकिंग के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के रोजगार के बारे में बताया और बताया कि आजकल शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करके हम अच्छी इनकम कैसे प्राप्त कर सकते हैं सॉफ्ट स्किल के अंतर्गत विद्यार्थी रिलेशनशिप मैनेजमेंट स्किल मार्केटिंग एंड सेल्स स्किल ऑर्गेनाइजेशन स्किल कम्युनिकेशन स्किल और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल के द्वारा विद्यार्थी फाइनेंस के क्षेत्र में सर्टिफाइड कोर्स करके एक बेहतर  जॉब प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही असेट्स मैनेजमेंट और इक्विटी मैनेजमेंट में भी अपना भविष्य सँवार सकते हैं ।  कार्यशाला समन्वयक वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पंकज खैरनार ने विभिन्न बिंदुओं की जानकारी देते हुए बताया कि आप एक अच्छे फाइनेंस एडवाइजर कैसे बन सकते हैं और प्राइमरी बेस नॉलेज पर ही अपना रोजगार प्राप्त कर सकते हैं । कार्यशाला में सभी विद्यार्थियों एवं 
स्टाफ को एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट (ABC) में किस प्रकार रजिस्ट्रेशन किया जाता है यह जानकारी भी दी गई, कार्यशाला का संचालन विजेंद्र गुर्जर ने किया ।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ जे के जैन ,डॉ महेंद्र सिंह तड़वाल, डॉ अभिषेक अग्रवाल,डॉ दुर्गेश नंदिनी अग्रवाल, अभिषेक नागपुरे, सुरभि चौरे , नीता गौर एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top