नगर परिषद की बजट बैठक में सर्वसम्मति से स्वीकृत हुआ बजट
नप ने 20 वर्ष बाद की जलकर में सिर्फ 20 रु की वृध्दि
टिमरनी - नगर परिषद टिमरनी की साधारण बैठक सभा का आयोजन नगर परिषद कार्यालय सभा कक्ष में हुआ।बैठक में बजट सहित विभिन्न निर्माण विकास कार्यों सहित आवंटन के मुद्दों के साथ कर्मचारी के मुद्दे विषय सहित कुल 14 विषय थे जिनको परिषद में उपस्थित अध्यक्ष सहित पार्षद ,सांसद व विधायक प्रतिनिधि ने सर्वसम्मति ध्वनिमत से सभी विषय जनता के हित में स्वीकृत किए गए हैं।नगर परिषद का बजट वर्ष 2024 -25 का अनुमानित आए आय 75 करोड़ 43 लाख 87 हजार एवं अनुमानित व्य य 75 करोड़ 43 लाख 50 हजार बचत राशि 37 हजार तथा वर्ष 2023 24 का अनुमानित बजट आय राशी रुपए 39 करोड़ 36 लाख 79000 के विरुद्ध वास्तविक आय 12 करोड़ 79 लाख 16 हजार438 रुपए हुई है एवं अनुमानित व्यय राशि 39 करोड़ 36 लाख 25 000 के विरुद्ध वास्तविक व्यय में 12 करोड़ 18 लाख 35 हजार 112 रुपए हुआ है। जिसमें कर्मचारियों के वेतन भत्ते वाहनों का रखरखाव एवं शहर के निर्माण विकास कार्यों तथा पेयजल व्यवस्था योजना एवं साफ सफाई व्यवस्था योजना तथाशासकीय योजनाओं के संचालन में व्यय हुआ है बजट वर्ष 2024- 25 का नगर का विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों में अनुमानित बजट विभिन्न कार्यों में जैसे अमृत अमृत 2.0 योजना अंतर्गत 26 करोड़ पाइपलाइन व्यवस्था, 8 करोड़ सीवेज प्लांट ,25 लाख कचरा प्रबंधन, 75 लाख नदी घाट पार्क सुंदरीकरण, 50 लाख शहर के पार्कों का सौंदरीकरण एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत तृतीय चरण में 75 लाख चतुर्थ चरण में एक करोड़ 90 लाख के अंतर्गत विभिन्न विकास प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों के लिए लगभग 8 करोड़ रूपया कायाकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में एक करोड़ रूपया द्वितीय चरण में 90 लाख रुपया एवं एसडीआरएफ योजना अंतर्गत 1.25 करोड़ रूपया, संजीवनी क्लिनिक निर्माण कार्य हेतु 25 लाख रुपया ,बस स्टैंड निर्माण हेतु 1.50 करोड़ एवं शहर के नागरिकों की एवं बाहर से आने वाले नागरिकों की सुविधा हेतु शौचालय निर्माण हेतु 50 लाख रुपया शहर में विद्युत बिलों को काम किए जाने हेतु शासन के निर्देशानुसार सोलर लाइट व्यवस्था हेतु 1.50 करोड़ तथा शहरी क्षेत्र की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था हेतु 30 लाख रुपया ऐसे बजट में विभिन्न मदो मैं बजट प्रावधान किया व परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया, परिषद द्वारा बजट का सर्वसम्मति से शहर विकास के लिए स्वीकृत किया गया । परिषद की बैठक में बजट के अतिरिक्त छोटे-छोटे व्यवसाययों को व्यवस्थापन को ध्यान रखते हुए एवं अन्य व्यवस्था को ध्यान रखते हुए कुल 14 विषय थे जो परिषद द्वारा विचार-विमर्श उपरांत सर्वसम्मति से स्वीकृत किए गए ,बजट बैठक में जलप्रदाय व्यवस्था अंतर्गत जलकर में 20 वर्ष पश्चात मात्र 20 रु की वृद्धि परिषद द्वारा की गई है। बजट के संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार भारद्वाज द्वारा बताया कि परिषद की पहली प्राथमिकता है शहर का निर्माण एवं विकास कार्य एवं शहर को सौंदर्य बनाना इस कार्य के लिए हमारे परिषद के उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षद के सहयोग से शहर को विकास निर्माण में एवं सुंदर में अग्रणी बनाने का संकल्प है साथ ही शासन की जितनी भी कल्याणकारी योजना है। शहर के पात्र नागरिकों को उसका लाभ दिलाया जाना हमारी परिषद का संकल्प है जिसमें मुख्य जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना विभिन्न कल्याणकारी योजना आदि सम्मिलित है साथ ही कर्मचारियों के कल्याण के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है।इसी को ध्यान रखते हुए हमने बजट में राशि का प्रावधान किया है।परिषद की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र कुमार भारद्वाज ,उपाध्यक्ष जयंत कौशल ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी किरण राहगडाले, सर्व पार्षद गण मीना राजेंद्र नागरे, गुलशन चौरसिया, उमा सुभाष पाल, प्रीति बंसल ,रानी कनेरे , सुनील दुबे , रविंद्र ठाकुर , सुधीर गौर, पुनीत जायसवाल , मीना संतोष ताम्बूलकर, उर्मिला गीते, हीरा गिरीश धुरे, मनोरमा उपाध्याय एवं सांसद प्रतिनिधि भवानी शंकर तिवारी तथा विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्रा एवं नगर परिषद उपयत्री रितेश यादव, राजेश नागरे, शेर सिंह बट्टी, दुर्गा प्रसाद बोरासी, एवं सभी विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे। बैठक के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी किरण राहगडाले के द्वारा अंत में परिषद का आभार व्यक्त करते हुए परिषद की बैठक समाप्त की गई।