टिमरनी अस्पताल में एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान का किया गया शुभांरभ
टिमरनी- शासकीय सामुदायिक केंद्र टिमरनी में गुरुवार को एडल्ट बीसीजी अभियान का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि शैंकी उपाध्याय ,स्वास्थ्य विभाग की उपस्थिति मे किया गया । शुभारंभ के दौरान डॉ.एम.के.चौरे संस्था प्रभारी , विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सौरभ कौशल, बीईई आर.बी.पाण्डेय, बीसीएम मुकेश बटाने, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सतीष सोनी एंव संस्था के कर्मचारी उपस्थित थे। भोपाल से स्टेट नोडल अधिकारी विपिन शर्मा के द्वारा टीकाकरण का निरीक्षण किया गया ।
इन पात्र हितग्राहियों को लगेंगे एडल्ट बीसीजी के टीक पूर्व टी.बी.मरीज, टी.बी.मरीज के संपर्क में रहने वाले, 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति, कुपोषित वयस्क,धूम्रपान करने वाले,मधूमेह (डायबीटिज) के मरीज,
गुरुवार को एडल्ट बीसीजी के कुल 44 हितग्राहियों का टिमरनी अस्पताल में वैक्सीनेषन किया गया । वैक्सीनेषन का कार्य मंजू साकले, मेहा चौबे,एएनएम एंव वेरीफायर का कार्य मोनिका दास के द्वारा किया गया।
जनपद पंचायत टिमरनी की साधारण सभा मे दी गई एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन की जानकारी।डॉ.एम.के.चौरे द्वारा जनपद पंचायत टिमरनी मे आयोजित साधारण सभा की बैठक में एडल्ट बीसीजी टीकाकरण के बारे मे जानकारी प्रदान की गई । साधारण सभा की बैठक में जनपद अध्यक्ष रजनी कलम, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह मौर्य के द्वारा सभी जनपद सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील की गई।