टिमरनी-
नगर परिषद द्वारा शासन के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र के समस्त नागरिक गणों की समग्र आईडी अपडेट सुधार हेतु वार्डों में आंगनबाड़ी केदो में दिनांक 7 मार्च 2024 से शिविरो का आयोजन किया जा रहा है सभी नागरिक गण अपनी समग्र आईडी का सुधार कार्य उपस्थित होकर अनिवार्यता करा ले ताकि शासन की योजनाओं में सुविधा प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाइयों से बचा जा सके शिविर इस प्रकार वार्डों में लगाया जा रहे हैं दिनांक 7 मार्च 2024 को वार्ड क्रमांक 01 एवं 08 वार्ड की आंगनवाड़ी केंद्र 8 मार्च 2024 को वार्ड क्रमांक 2 एवं वार्ड 9 की आंगनबाड़ी केंद्र 9 मार्च 2024 को वार्ड क्रमांक 3 एवं वार्ड 10 के आंगनबाड़ी केंद्र 10 मार्च 2024 को वार्ड क्रमांक 4 एवं वार्ड क्रमांक 11 आंगनबाड़ी केंद्र 11 मार्च 2024 को वार्ड 5 एवं वार्ड 12 की आंगनवाड़ी केंद्र दिनांक 12 मार्च 24 को वार्ड क्रमांक 6 एवं वार्ड 13 आंगनवाड़ी केंद्र दिनांक 13 मार्च 24 को वार्ड क्रमांक 7 की आंगनवाड़ी केंद्र तथा 14 मार्च 2024 को वार्ड क्रमांक 15 में शिविर आयोजित होंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी किरण राहंगडाले द्वारा आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित शिविर में उपस्थित होकर अपनी समग्र आईडी का सुधार कार्य अनिवार्यता करा लेवे जो व्यक्ति शिविर में उपस्थित नहीं हो पाते हैं वह कार्यालय समय में उपस्थित होकर भी समग्र आईडी का कार्य नगर परिषद कार्यालय में निर्धारित तिथियां में करा सकते हैं।