गायत्री विद्या मंदिर नौसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
गायत्री विद्या मंदिर नौसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव
 टिमरनी - 
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गायत्री विद्या मंदिर नौसर में बड़े  ही हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव आयोजित  किया गया। इसमें स्कूल के नन्हे बच्चे  राधाकृष्ण वनकर स्कूल में आए साथ ही वासुदेव जी के माथे पर  शेषनाग  की  फन के नीचे श्री कृष्ण जी की झांकी ने सब का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुती दी गईं एवं  बच्चो ने मटकिया , पूजा की थाली सजा कर लाए तथा श्री कृष्ण भगवान के छोटे-छोटे मनमोहक पालने भी बना कर लाए इनकी सजावट देखते ही बन रही थी, साथ ही साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया। संस्था संचालक श्री योगेंद्र जी मौर्य ने बच्चों के इस उत्साह को बहुत  सराहा और सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी  की  शुभकामनाएं दी। साथ ही प्राचार्य कल्पना मौर्य  ने बताया कि बच्चों के  रचनात्मक विकास और संस्कृति के प्रति जुड़ाव के लिए ऐसे उत्सव और प्रतियोगिताएं होती रहना चाहिए कार्यक्रम में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top