टिमरनी. बुधवार को उत्कृष्ठ स्कूल टिमरनी के मीटिंग हाॅल में शासकीय /अशसकीय स्कूलों के शिक्षक/शिक्षिकाओं का कृमिमुक्ति दिवस का प्रशिक्षण आयोजित किया गया । डाॅ.एम.के.चौरे,प्रमुख चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया । जिसमे उन्होने बताया कि कृमिमुक्ति दिवस दिनाॅक 12 सितबंर 2023 को किया जावेगा जिसमे 1 से 19 वर्षो के बच्चों को एल्बेन्डाजाॅल की गोली खिलाई जावेगी। जो बच्चे 12 सितबंर 2023 को गोली खाने से छूट गये है उन्हे माॅपअप दिवस 15 दिवस 2023 को गोलिया खिलाई जावेगी। डाॅ.एम.के.चौरे द्वारा कृमि होने के कारण ,उनके रोकथाम एंव बचाव की जानकारी प्रदान की गई।
आर.बी.पाण्डेय बीईई द्वारा प्रशिक्षण मे उपस्थित समस्त शिक्षको कों कृमिमुक्ति का प्रचार प्रसार करने की जानकारी प्रदान की गई। मुकेश कुमार बटाने ,बीसीएम ने कृमिमुक्ति दिवस की रिपोर्टिंग संबंधी जानकारी दी । प्रशिक्षण दिवस को ही समस्त स्कूलों हेतु एल्बेडांजाॅल की गोलिया एंव आईईसी सामग्री प्रदान की गई। प्रषिक्षण में स्वास्थ्य विभाग से डाॅ.एम.के.चौरे.सीबीएमओ, बीईई.आर.बी.पाण्डेय, बीपीएम सौरभ कौशल, बीसीएम मुकेश बटाने,अरविंद सिंह सिसौदिया फार्मासिस्ट उमेश उमरिया एंव शिक्षा विभाग के शिक्षकगण उपस्थित थे।