टिमरनी -
युवा मोर्चा टिमरनी के द्वारा बस स्टेंड चौराहा टिमरनी पर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे डीएमके नेता उदयनिधि का पुतला जलाया। तमिलनाडु में आयोजित सनातन उन्मूलन में सार्वजनिक मंच से उदयनिधि स्टालिन के द्वारा सनातन, हिन्दू धर्म को अपमानित करने पर पूरे देश में आक्रोश है। स्टालिन द्वारा सनातन की तुलना डेंगू, मलेरिया कोरोना जैसी बीमारी से करते हुए समूचे सनातन, हिन्दू धर्म को जड़ से समाप्त करने की बात की है, जिससे भारत के असंख्य सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं और आक्रोश व्याप्त है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर तिवारी ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग करते हुए कहा कि स्टालिन और उनकी पार्टी लंबे समय तक केंद्र में कांग्रेस के साथ सहयोगी रहे है, स्टालिन द्वारा दिया गया बयान गलती से नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत दिए जा रहे हैं। ऐसे नेता को मुंह काला कर कर चौराहा पर घुमाया जाना चाहिए। स्टालिन द्वारा दिए गए ऐसे बयान कि हम कड़ी निंदा करते हैं और चेतावनी देते हैं कि सत्य सनातन धर्म पर दिए गए इस बयान को वापस लेकर पूरे हिंदू समाज से उधयनिधि माफी मांगे। इस दौरान विधानसभा प्रभारी कैलाश डूडी, मंडल उपाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर तिवारी, युवा मोर्चा महामंत्री धीरज गौर, ऋषि चंदेल, विजय चंदेल, उदय ठाकुर ,अश्रुत अग्रवाल, निक्की मालवीय, भवानी राजपूत, दीपांशु राठौर ,सौरभ व्यास, प्रदीप कैथवाश, राजकुमार , राकेश रघुवंशी, सुरेंद्र राजपूत ,मितेश पारगे , युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।।।