काँग्रेस ने किसानो की विभिन्न समस्याओ के निराकरण के संबंध में मुख्य सचिव नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन, नगर में निकाला पैदल मार्च

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 काँग्रेस ने किसानो की विभिन्न समस्याओ के निराकरण के संबंध में मुख्य सचिव नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन, नगर में निकाला पैदल मार्च
 
टिमरनी-  जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में काँग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों  द्वारा किसानो की विभिन्न समस्याओ के निराकरण के संबंध में  मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन, भोपाल ने नाम अनुविभागीय अधिकारी महेश कुमार बड़ोले को ज्ञापन सौपा। काँग्रेस द्वारा बस स्टेशन चौक से पैदल मार्च निकाला जो रहटगांव रोड होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुँचा, इस दौरान काँग्रेसी कार्यकर्ताओ द्वारा नारेबाजी की गई।ज्ञापन में कहा गया कि अवर्षा की स्थिति के चलते क्षेत्र के किसानो की फसले बुरी तरह से प्रभावित हुई है एवं पूर्व मे शासन की अनदेखी के चलते किसानो की अनेक मांगे लंबित है जिसके कारण जिले के किसान काफी परेशान है।ज्ञापन में मांग की गई कि काफी लम्बे समय से जिले मे वर्षा नहीं हुई है एवं औसत से कम वर्षा हुई है। इस वजह से खरीफ की फसले प्रभावित हुई है एवं इसका प्रभाव आगामी रबि फसल भी पड़ेगा अतः  विधानसभा  टिमरनी को सुखा घोषित किया जाये, किसानो का कर्जा माफ किया जावे।वर्ष 2020 की खरीफ फसल की शेष 33 प्रतिशत राहत राशि तत्काल दी, खरीफ 2021 एवं रबि 2022 के शासन ने आज तक भी फसलो के औसत उत्पादन के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किये है पारदर्शिता के अभाव मे बीमा दावो के भुगतान की राशि शक के दायरे में है अतः आंकड़े सार्वजनिक किये जावे एवं किसानो को शेष बीमा राशि का भुगतान किया जावे। आरबीसी 6 4 के तहत किसानो को वर्तमान सीजन की राहत राशि तत्काल दी जावे, किसानो को आगामी रबि सीजन की बोनी के लिए खाद, बीज अनुदान पर दिया जावे ,पूर्व के बिजली बिल माफ किये जावे एवं रवि सीजन मे मुफ्त बिजली दी जावे। किसानो को थी फेंस बिजली 20 दिन के लिए 24 घंटे बिजली दी जावे। नये ट्रांसफार्मर 70 प्रतिशत तक अनुदान पर लगाये जावे।कृषि विभाग, बीमा कम्पनी, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियो एवं किसान संगठन के प्रतिनिधियो का संयुक्त दल खेतो का निरीक्षण कर बताये कि उत्पादन कितना प्रभावित हुआ है,कलेक्टर हरदा उक्त प्रतिनिधि मंडल की रिपोर्ट के आधार पर अधिसूचना जारी करे,सोयाबीन मे फल्लीया लग गई है ऐसी स्थिति मे फसल बीमा कम्पनी तत्काल 25 प्रतिशत बीमा दावा राशि किसानो को दे। टिमरनी स्टेट बैंक के 1200 खातेदार किसानो को अभी तक बीमा राशि का . भुगतान नहीं हुआ हैं उनकी भुगतान राशि तत्काल अदा की जावे आदि मांग का तत्काल निराकरण कराने का आदेश संबंधित अधिकारियो को दिया जावे अन्यथा मजबूरन कांग्रेस को किसान हीत मे आन्दोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा  जिसकी समस्त जबावदारी शासन प्रशासन की रहेगी बात कही गई।इस दौरान किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल ,जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ओम सोलंकी ,किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहन बिश्नोई ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय मस्तु, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल ,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश नाथ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरा घुरे , पूर्व प्रत्याशी अभिजीत शाह कांग्रेस, नेता शशिकांत वर्मा ,गंगाराम गुर्जर ,जमुना टॉक ,गोलू रात्रि ,राम भाटी, दीपक जैन, राजेश यादव, दिनेश विश्वकर्मा, मनवीर रघुवंशी, विष्णु ट्रेलर, अनिल वर्मा, उमेश यानी, अशोक गौड़, सतनारायण राजपूत, रानू प्रजापति, सुंदरलाल मांसे, गिरीश गोरे, शैंकी उपाध्याय ,जीतू जसपाल, श्रीकर गद्रे, अनीशा प्रताप सिंह ,अनीशा शाह, इसराइल खान ,रितु सोलंकी, राजेंद्र सोलंकी ,अनुग्रह प्रताप सिंह तोमर, अतुल टॉक अमित पाटिल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top