टिमरनी -
गीता निकेतन को एड स्कूल टिमरनी में हर वर्ष अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बच्चों के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान श्री कृष्णा और राधा के वस्त्र रूपी धारण करके आए सभी नन्हे मुन्ने बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ जन्म उत्सव मनाया। इस अवसर पर टीचर के द्वारा बच्चों को भगवान श्री कृष्ण की लीला का विवरण सभी बच्चों को बताया गया एवं टीचर्स दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड 6 के पार्षद सुनील दुबे एवं अजय पाटिल के द्वारा विधायक शुभकामना पाती का वितरण किया, इसमें स्कूल परिवार की ओर से डायरेक्टर डॉक्टर गणेश पाटिल, निशा पाटील, जेनु लोवंशी, उर्वशी किरार, श्वेता विश्वकर्मा, शिवानी, श्रद्धा विश्वकर्मा, सुहानी, प्राची आदि स्टाफ उपस्थित रहा।