टिमरनी - अनाज व्यापारियों द्वारा 11 सूत्रीय मांग के चलते प्रदेश मे 4 सितम्बर से हड़ताल पर है बुधवार अनाज व्यापारियों ने कृषि उपज मंडी कार्यालय टिमरनी के सामने धरना प्रदर्शन किया एवं अनुविभागीय कार्यालय टिमरनी पहुँच कर अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम महेश कुमार बड़ोले को 11 सूत्रीय मांग के निराकरण हेतु ज्ञापन सौपा।अनाज व्यापारी अश्रुत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की मध्यप्रदेश अनाज व्यापारी महासंघ द्वारा लिए गए निर्णय पर 11 सूत्रीय मांग को लेकर सभी मंडी मे 4 सितम्बर से हड़ताल जारी है जिसके चलते टिमरनी मे आज सभी व्यापारियों ने अनुविभागीय अधिकारी को जल्द निराकरण करने हेतु ज्ञापन सौपा, जब तक इसका उचित निराकरण नहीं होता व्यापारी महासंघ द्वारा मंडी हड़ताल रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान अनाज व्यापारी ओमप्रकाश गोयल, राकेश अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल,अश्रुत अग्रवाल, संतोष गुप्ता, श्रीकांत गोयल, फरीद,आसिफ, जीतेन्द्र आदि व्यापारी मौजूद रहे।