नगर में 7 सितबंर जन्माष्टमी पर होंगे विभिन्न आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
नगर में 7 सितबंर जन्माष्टमी पर होंगे विभिन्न आयोजन 
टिमरनी -

अनाज व्यापारी संघ गल्ला मंडी टिमरनी द्वारा  दिनांक 7 सितंबर गुरुवार को राधा कृष्ण मंदिर कृषि उपज मंडी प्रांगण टिमरनी में "जन्माष्टमी महोत्सव" बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।  इसमें सुबह 10 बजे से 12 तक ठाकुरजी का अभिषेक दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 तक चार ब्राह्मणों के द्वारा गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ तथा रात्रि 8 बजे से 12 तक मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा नंद महोत्सव मनाया जाएगा।  अनाज व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने अनुरोध किया कि सभी लोग सपरिवार इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो।

नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण जन्म उत्सव समिति आप हम सब के द्वारा विशाल दहीहांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 7 सितंबर को  सूर्या टॉवर चौक टिमरनी साय 5:30 बजे आयोजित की जायेगी प्रतियोगिता में भाग लेने के टीम लिए एंटी फीस नही ली जायेगी। प्रतियोगिता के विजेता प्रथम को 21 हजार रुपय विधायक संजय शाह एव द्वितीय को 11 हजार रुपय नप अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज द्वारा प्रदान किया जायेगा।

रामदरबार में दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत 7 सितंबर रात्रि 9 बजे से भजन संध्या में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी,रात्री 12 बजे श्री कृष्ण का जन्म होगा। महाआरती के बाद बाल कृष्ण को झूला झुलाया जाएगा साथ ही माखन मिश्री महाप्रसाद का वितरण होगा। आयोजन के द्वितीय दिवस दिनांक 8 सितंबर को रात्रि 9 बजे भजन संध्या के बाद रात्रि 12 बजे से रास मटकी फोड़, कंस मर्दन, गोपाल काला जैसे अन्य कई पारंपरिक कार्यक्रम किए जाएंगे। बलवटे परिवार में पिछले लगभग 150 वर्षों से श्री कृष्ण जन्मोत्सव की परंपरा चली आ रही है.  जिसमें भारतवर्ष के जाने-माने संगीत कलाकार अपने भजनों की प्रस्तुति दे चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top