अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गोड़ा ने बुधवार को जिले के ग्राम नौसर में बूथ लेवल अधिकारियों की ली बैठक

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गोड़ा ने बुधवार को जिले के ग्राम नौसर में बूथ लेवल अधिकारियों की ली बैठक
टिमरनी-
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गोड़ा ने बुधवार को जिले के ग्राम नौसर में बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी  बी एल ओ को निर्देश दिए कि आगामी 11 सितंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत दावे आपत्ति लिए जाऐं। उन्होंने सभी बीएलओ से कहा कि प्राप्त दावे आपत्तियों का विधिवत निराकरण करें । उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि आगामी 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के कार्यवाही करें । अपर कलेक्टर डॉ. गोड़ा ने कहा कि क्षेत्र के जो मतदाता मृत हो गए हैं या स्थानांतरित हो गए हैं उनके नाम काटने की कार्यवाही भी की जाए। इस दौरान एसडीएम टिमरनी श्री महेश बडोले, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top