टिमरनी - मंगलवार को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टिमरनी कार्यालय का कार्यारम्भ प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विधायक संजय शाह द्वारा फीता काट कर 1 करोड़ 15 लाख से बने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टिमरनी कार्यालय का कार्यारम्भ प्रवेश किया।इस दौरान विधायक संजय शाह,नप अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ,कैलाश डूडी,राधेश्याम गोर,विनीत गीते ,एसडीएम महेश कुमार बड़ोले,एसडीओपी आकांक्षा तलया ,तहसील प्रवेश जैन ,नायब तहसीलदार रेखा गुर्जर आदि मौजूद रहे।