टिमरनी-
अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा ने शनिवार को टिमरनी पहुंचकर एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने एसडीएम श्री महेश बडोले तथा श्री प्रमेश जैन तहसीलदार से चर्चा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध मैं जानकारी ली। उन्होंने ने जानकारी ली कि अब तक कितने मतदाताओं ने अपने नाम जुड़वाने या नाम संशोधन के लिए आवेदन दिया, और कितने मतदाताओं के नाम मृत या स्थानांतरित होने से काटे गए।