लाडली बहना योजना के तहत पंजीकृत हितग्राहियों के खातों में 10 अगस्त को राशि ट्रांसफर की जाएगी , मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
लाडली बहना योजना के तहत पंजीकृत हितग्राहियों के खातों में 10 अगस्त को राशि ट्रांसफर की जाएगी
     
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की
   हरदा-
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत पंजीकृत सभी पात्र महिलाओं के आधार लिंक्ड डीबीटी इनेबल्ड बैंक खातों मे माह अगस्त 2023 की मासिक आर्थिक सहायता राशि के अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 10 अगस्त को रीवा जिले में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का वेबकास्ट एवं दूरदर्शन पर संजीव प्रसारण किया जायेगा। इस कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारी की विस्तार से समीक्षा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस में निर्देश दिए कि रीवा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को जिले में महिला हितग्राहियों को दिखाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए उन्होंने सभी कलेक्टर्स से कहा कि जिस प्रकार पूर्व में 10 जुलाई 2023 को गतिविधियां आयोजित की गयी थीं, उसी अनुसार 10 अगस्त 2023 को भी समस्त कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
      रीवा में होने वाले इस कार्यक्रम का प्रत्येक ग्राम, ग्राम पंचायत कार्यालय एवं नगरीय निकाय वार्ड में बडी स्क्रीन पर सीधे प्रसारण को दिखाये जाने की समुचित व्यवस्था की जाये, जिसमें स्थानीय स्तर पर लाभार्थी लाडली बहनों एवं लाडली बहना सेना के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये।
        मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा इस कार्यक्रम के प्रारंभ होने के पूर्व जिले स्तर पर दोपहर 1:00 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाए जिसमें ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में लाडली बहना थीम पर आधारित गतिविधियों का आयोजन भी सुनिश्चित किया जाये। जिसमें कि रंगोली,  लोक गीत एवं लोक नृत्य, नुक्कड नाटक, अन्य स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ये सभी लाडली बहना थीम पर आधारित होना चहिए।
 ग्राम, नगरीय निकाय के वार्ड, स्तर के कार्यक्रमों को उत्सव का व्यापक रूप देने के लिये सभी जनप्रतिनिधियों, लाडली बहना सेना के सदस्यों, जनसेवा मित्र, पेसा मोबिलाइजर, जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों, अंत्योदय समितियों, महिला स्वसहायता समूहों, स्वच्छता दूतों. किसान मित्र, सहयोगिनी मातृ समितियों, शौर्यादल के सदस्यों एवं स्वयंसेवी संगठनों की प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top