देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम से सराबोर हुआ जिला हरदा

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम से सराबोर हुआ जिला हरदा 

‘‘तिरंगा यात्रा’’ में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री पटेल
हरदा-
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हरदा जिले के नागरिकों में राष्ट्र ध्वज एवं देश प्रेम की भावना को जागरूक करने के लिये सोमवार को हरदा में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ‘‘तिरंगा यात्रा’’ में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्रा, नगरवासी, जन-प्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय तथा वंदेमातरम् का उद्घोष करते हुए शामिल हुए। यह तिरंगा रैली नेहरू स्टेण्डियम के गेट नं. 2 से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, ट्रैफिक चौराहा, नारायण टाकीज तिराहा, चाण्डक चौराहा घण्टा घर, शिवाजी प्रेस तिराहा, प्रताप टाकीज तिराहा, परशुराम चौक, काली माता मंदिर तिराहा, सन फ्लावर स्कूल मार्ग होते हुये नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड पर सम्पन्न हुई। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होने देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जैन तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के श्री याग्यवल्क्य शुक्ल व श्री राजेश पाराशर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री पटेल ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाने तथा अपने घर के आसपास पौध रोपण करने के लिये प्रेरित किया तथा उन्हें इसकी शपथ दिलाई। 
 टिमरनी - नगर में हर घर तिरंगा अभियान के अंर्तगत  प्रशासन द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में नगर के सभी विभागो के अधिकार एव कर्मचारी एव विद्यार्थी आदि शामिल हुई।तिरंगा रैली अनुविभागीय कार्यालय टिमरनी से प्रारंभ हुई जो बैतूल रोड, बस स्टेशन  ,स्टेशन बस्ती रोड होते हुए सूर्या टॉवर पहुँची जिसका नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी महेश कुमार बड़ोले, तहसीलदार प्रमेश जैन,नायब तहसीलदार राखी गुर्जर  आदि  कर्मचारी एव अधिकार मोजूद रहे। तिरंगा रैली का समापन सूर्या टॉवर पर किया जहाँ अनुविभागीय अधिकारी महेश कुमार बड़ोले द्वारा सभी को शपत दिलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top