टिमरनी - पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियान अभिनयु 02 के तहत पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी आकांक्षा तलया , थाना प्रभारी सुशील पटेल के निर्देशन में नगर के सनरईस पब्लिक स्कूल टिमरनी में 10वी एव बारवी के छात्र छात्राओं को,"मैं हूं अभिमन्यु" अभियान के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, रूढ़ीवादिता, समानता, दहेज, लिंग भेद भाव, अश्लीलता, नशा मुक्ति इन सभी विषय पर चर्चा कर जागरुक किया गया एवं पुलिस हेल्प लाइन नंबर नोट कराए गए। गायत्री विद्या मंदिर ग्राम नौसर चौकी करताना थाना टिमरनी मे स्कूल के बच्चो को नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, संवेदनशीलता, शिक्षा और लिंग भेद के बारे मे चर्चा कर जागरूक किया गया एवं स्कूल के बच्चों को उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया एवं स्टाफ द्वारा अपना मोबाइल न.एवं थाना प्रभारी टिमरनी का मोबाइल न. देकर किसी भी प्रकार से कोई समस्या होने पर तुरंत सूचना से अवगत कराने की समझाइश दी।इस दौरान पुलिस स्टाफ, विद्यालय स्टाफ एव विद्यार्थी आदि मोजूद रहे।