टिमरनी-
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में कृषि उपज मंडी समिति टिमरनी द्वारा स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय शाह थे कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रजनी राजेश कलम , नप उपाध्यक्ष जयंत कौशल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष राधेश्याम गोर,भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत गीते,सुनील दुबे,अतुल बारगे, एसडीएम महेश कुमार बड़ोले,मण्डी सचिव रमेश कुमार धुर्वे एवं किसान संघ के पदाधिकारी , सेवानिवृत्त मंडी कर्मचारी हम्माल तुलावटी, मंडी व्यापारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।मंडी समिति द्वारा उक्त कार्यक्रम में मंडी समिति को वर्ग 22- 23 में सर्वाधिक राजस्व देने वाले व्यापारी मैसर्स वसुधा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर श्रीकांत गोयल, रतन श्री ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सुनील अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।मंडी समिति द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया क्षेत्र के उन्नत कृषक जयप्रकाश पटवारे ग्राम नौसर अखिलेश मालवीय ग्राम बाजनिया को उन्नत कृषि के लिए पुरस्कृत किया गया। मंडी समिति द्वारा अपने कर्मचारी शेलेश प्रमिला मंडल दिनेश कुमार कुशवाहा सुरक्षा गार्ड पप्पन बिल्लो रे कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष मंडी प्रांगण कांटा संचालक संजीव बलबटे को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विधायक संजय शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृषि उपज मंडी समिति टिमरनी मैं संपूर्ण सुविधाएं किसानों के लिए उपलब्ध है मंडी समिति में 100% और इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा के माध्यम से होता है यहां के व्यापारी मंडी प्रांगण में ही किसानों का भुगतान करते हैं मंडी समिति टिमरनी को पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक तौल पद्धति से काम करने वाली मंडी का गौरव प्राप्त है। विधायक श्री शाह ने कहा की यदि कोई कमी रहती है तो किसान मुझे सीधे आकर बता सकते हैं उन कमियों को भी दूर किया जावेगा। इस दौरान एसएडीएओ कृषि वीरेंद्र साहू ने जैविक खेती के बारे में जानकरी दी गई जिसमें उर्वकता की मात्रा कम कर सकते है अन्य हरि खाद आदि का प्रयोग करे जिसे भूमि में सूक्ष्म जीव की मात्रा बड़े। मंडी समिति द्वारा मंडी प्रांगण में दिनांक 3 अगस्त को दोपहर 12 से स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है, मंच संचालन कार्यालय अधीक्षक नारायण सिंह चंदेल ने किया।