विधायक कप 9 अग्रस्त को कृषि उपज मंडी टिमरनी में होगा आयोजित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
विधायक कप 9 अग्रस्त को कृषि उपज मंडी टिमरनी में होगा आयोजित 
टिमरनी - खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में विधायक कप विधानसभा क्षेत्र 134 टिमरनी में पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 9 अग्रस्त को  सुबह 10.00 बजे से कृषि उपज मंडी टिमरनी में किया जायेगा। विधायक कप में पुरुष एव महिला वर्ग में प्रथम पुरुस्कार 11 हजार रुपय,  द्वितीय पुरुस्कार 7 हजार रुपय,तृतीय पुरुस्कार 5 हजार रुपय प्रदान किये जायेंगे। साथ ही अन्य पुरुस्कार जैसे  बेस्ट ऑलराउण्डर, बेस्ट केचर, बेस्ट रेडर (महिला एवं पुरुष दोनो वर्ग में )प्रदान किये जायेंगे। इस प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र टिमरनी की सभी टीमे सादर आमंत्रित है एव विधानसभा क्षेत्र के अलावा वही टीमे हिस्सा ले सकती है जिन टीमों को समिति के द्वारा आमंत्रित किया गया है। खेल एव युवा कल्याण विभाग ब्लॉक समन्वयक हिना खान एव कबड्डी कोच अंकित जोशी ने बताया कि विधायक कप का आयोजन   दिनांक 9 अग्रस्त कृषि उपज मंडी टिमरनी किया जा रहा है जिसमें पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top