13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा ‘हर घर तिरंगा अभियान’

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा ‘हर घर तिरंगा अभियान
हरदा-
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा अभियान’ आगामी 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि गांव-गांव में इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और ग्रामीणों को तिरंगे के साथ www.harghartiranga.com पर सेल्फी अपलोड करने के लिये प्रेरित किया जाए। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा है कि कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद अपने-अपने कार्यालय से इस कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में प्रतिवेदन तैयार कर जिला पंचायत की आजीविका मिशन शाखा को भिजवाएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top