टिमरनी -
मंगलवार विधायक जन्मदिन के अवसर पर उमड़ा हजारों का ज़न सैलाब , क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एव क्षेत्र की जनता द्वारा विधायक संजय शाह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।विधायक श्री शाह को क्षेत्र के हजारों जनसमुदाय द्वारा शुभकामनाएं दी, इस दौरान नगर सहित ग्रामीण अंचल में जगह जगह पुष्ममाला शाल श्रीफल से श्री शाह का भव्य स्वागत किया गया वही विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।वही श्री शाह को वन मंत्री विजय शाह ,म .प्र खादी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया एव कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ।