संभागायुक्त श्री शुक्ला ने टिमरनी में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
संभागायुक्त श्री शुक्ला ने टिमरनी में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया
________________________________
टिमरनी 
नर्मदापुरम् संभाग के कमिश्नर श्री श्रीमन् शुक्ला ने सोमवार को टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य देखा। इस दौरान उन्होंने टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिदगांव मेल में भी 2 मतदान केंद्र देखे, और वहाँ के बीएलओ से चर्चा की। उन्होंने टिमरनी के रेन बसेरा हॉल में अधिकारियों की बैठक भी ली।

इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, संयुक्त आयुक्त श्री दोहर, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम श्री महेश बडोले सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे। संभागायुक्त श्री शुक्ला ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वोटर हेल्पलाइन एप का व्यापक प्रचार प्रसार करें। 

कमिश्नर श्री शुक्ला ने तहसीलदार श्रीमती रितु भार्गव को निर्देश दिए कि मतदाता सूची के संबंध में प्राप्त दावे आपत्तियों का समय सीमा में निराकरण किया जाए और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के सभी कार्य संपन्न किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को जेंडर रेशो तथा मतदाता जनसंख्या अनुपात बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top