टिमरनी
जिले मे स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तरीय जीवनम स्वास्थ्य षिविर के आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देष्य मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है।
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देषानुसार सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र टिमरनी में सोनोग्राफी मषीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। षिविर में 17 गर्भवती महिलाओ की सोनोग्राफी की जॉच की गई । शनिवार को आयोजित जीवनम स्वास्थ्य षिविर टिमरनी में बंसल अस्पताल भोपाल से उपस्थित चिकित्सको के द्वारा आरबीएसके कार्यक्रम के तहत बच्चो की जॉच की गई , जिसमें 3 बच्चो को चिन्हित कर तीनो बच्चो के प्रकरण तैयार किये गये है।जिसमें दीवांषी पिता राजेष ग्राम बघवाडा का इलाज हेतु लिए 75000/ रूपये का प्रकरण तैयार किया गया है। कु. तनवी पिता राहुल चौरसिया का 85000/ का प्रकरण इलाज हेतु तैयार किया गया है और भूमिका लखनलाल टिमरनी को अन्य जॉच हेमु हायर सेंटर भोपाल रेफर किया गया है, ताकि उसकी जॉच एवं उपचार हायर सेंटर में किया जा सके। षिविर में दन्तरोग ,मानसिक रोग एवं अन्य रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई है। टिमरनी के जीवननम स्वास्थ्य शिविर में कुल 363 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया शिविर में 65 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई 17 मरीजों की सोनोग्राफी की गई 9 विकलांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए 3 मरीजों के एक्सरे किए गए।