नहरों से पानी का वेस्टेज ना हो, सिंचाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए : कमिश्नर श्री मालसिंह_______________________________तवा बाई तट नहर में रबी सिंचाई के लिए 1 नवंबर से छोड़ा जाएगा पानी_______________________________संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
नहरों से पानी का वेस्टेज ना हो, सिंचाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए : कमिश्नर श्री मालसिंह
_______________________________
तवा बाई तट नहर में रबी सिंचाई के लिए 1 नवंबर से छोड़ा जाएगा पानी
_______________________________
संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित
_______________________________
तवा डैम की बाई तट नहर में रबी सिंचाई के लिए 1 नवंबर से पानी को छोड़ा जाएगा। वहीं तवा दाई तट नहर में 10 नवंबर को एवं डोकरीखेड़ा डैम से 11 नवंबर को पानी छोड़ा जाएगा। यह निर्णय कमिश्नर नर्मदापुरम श्री मालसिंह की अध्यक्षता में आयोजित संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में लिया गया।

बैठक में कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह, मुख्य अभियंता तवा परियोजना श्री शिशिर कुशवाह, अधीक्षण यंत्री तवा परियोजना श्री आर आर मीणा, अधीक्षण यंत्री बैतूल श्री ए के डेहरिया, कार्यपालन यंत्री तवा श्री वी के जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष रबी सिंचाई के लिए नर्मदापुरम जिले में 163149 हेक्टेयर एवं हरदा में 104965 हेक्टयर रकबा प्रस्तावित है।

बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जल संसाधन विभाग बेहतर कार्ययोजना बनाकर नहरों की साफसफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करें। पानी वेस्टेज न हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर सिंचाई व्यवस्था के लिए सब डिवीजन स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। विभागीय अधिकारी निरंतर फील्ड में रहकर सिंचाई के कार्यों को देखें एवं किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि मैदानी अमले का प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर उन्हे उनकी जिम्मेदारियों और गंभीरता से अवगत कराया जाए।
CM Madhya Pradesh 
Collector Narmadapuram 
Jansampark Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top