छात्र की पिटाई करने वाला शिक्षक निलंबित
टिमरनी-
गत दिनों ग्राम लोधीढाना के शिक्षक रामकिशोर वर्मा द्वारा कक्षा 2 के एक विद्यार्थी की बुरी तरह पिटाई किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच उपरांत शिक्षक को दोषी पाया गया। अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले शिक्षक श्री वर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल एन प्रजापति ने निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। निलम्बन अवधि में शिक्षक श्री वर्मा का मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टिमरनी रहेगा।