आज से प्रारंभ हुआ नवरात्र पर्व , प्रथम दिन मातारानी के जयकारो से गुज उठा नगर

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 आज से प्रारंभ हुआ नवरात्र पर्व , प्रथम दिन मातारानी के जयकारो से गुज उठा नगर 
टिमरनी

नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों नव दिवसीय शारदीय नवरात्र का पर्व पूरी श्रद्वा भक्ति व शक्ति के साथ सोमवार से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर में लगभग 28 से अधिक देवी दरबारों में मातारानी की आकर्षक प्रतिमाओं की धूम धाम से स्थापना की गई व सांई बाबा, भोलेनाथ का दरबार भी सजाया गया। क्षेत्र में नवरात्रि पर्व के प्रारंभ पर मां के दरबारों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला दिन भर चला। देवी भक्त ढोल ढमाकों पर नाचते गाते व माता के जयकारे लगाते हुए देवी दरबारो में पहुंचे । इस दौरान पूरा क्षेत्र माता की भक्ति में डूब नजर आया तथा देवी प्रतिमाओं की स्थापना के लिए निकाले गए चल समारोह में पूरा नगर मातारानी के जयकारों से गूंज उठा। इस दोरान ठाकुर बाबा देवी दरवार दारा चल समारोह निकला गया व पूर्ण विधिविधान के साथ विशाल माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापन की गई ।  नवरात्र पर्व आरंभ होते ही नगर के प्राचीन शीतला माता मंदिर पर व्रत करने वाले देवी भक्तों की जल चढ़ाने के लिए सुबह चार बजे से ही भीड़ लगना आरंभ हो गई।  जिनमें महिला,पुरूष,युवा एवं बच्चों ने भी माता को जल चढ़ाकर आशीर्वाद मांगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top