ग्राम काथड़ी/गोदड़ी में हुआ जीवनम् स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
ग्राम काथड़ी/गोदड़ी में हुआ जीवनम् स्वास्थ्य शिविर का आयोजन      
  टिमरनी -    

  कलेक्टर  के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच पी सिंह के नेतृत्व में जिले के स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार हेतु विशेष जीवनम् स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  जिसके अंतर्गत आज दिनांक 27 सितंबर मंगलवार को ग्राम काथड़ी/गोदड़ी में आयोजन किया गया है। उपस्वास्थ्य केन्द्र स्तरीय जीवनम् स्वास्थ्य शिविर में जननी सुरक्षा योजना , प्रसूति सहायता योजना , गैर संचारी रोग कार्यक्रम हितग्राहियों को सेवा, गर्भवती माताओं की जाँच परिक्षण व हाई रिस्क अंतर्गत चिन्हित, हितग्राहियों की हेल्थ कार्ड व आयुष्मान भारत योजना कार्ड , नियमित टीकाकरण कार्यक्रम , कोविड 19 टीकाकरण आदि सेवाऐ प्रदान की गई। शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.के. चौरे, डॉ केशरी प्रसाद, डॉ. अंशिता गुर्जर, सीएचओ अंजना लोधी, अर्जुन नागराज सेक्टर सुपरवाईजर कांति गुर्जर , एएनएम मेहा चौबे व ग्राम की आशा व आशा सुपरवाईजर आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top