विशेष आवश्यकता वाले विकलांग बच्चों के लिए आयोजित होंगे चिकित्सा शिविर, खिरकिया में 28, टिमरनी में 29 तथा हरदा में 30 सितम्बर को लगेंगे शिविर

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
विशेष आवश्यकता वाले विकलांग बच्चों के लिए आयोजित होंगे चिकित्सा शिविर

खिरकिया में 28, टिमरनी में 29 तथा हरदा में 30 सितम्बर को लगेंगे शिविर

हरदा-

जिले में एलिमको जबलपुर के सहयोग से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिये चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर आयोजित होंगे। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक सर्व शिक्षा अभियान श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि विकासखण्ड खिरकिया में 28 सितम्बर को शिविर का आयोजन होगा। इसके अलावा 29 सितम्बर को विकासखण्ड टिमरनी तथा 30 सितम्बर को विकासखण्ड टिमरनी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की औपचारिक पहचान कर मूल्यांकन उपरान्त उन्हें उपकरण प्रदान किये जाएंगे। इसके अलावा शिविर में छात्रवृत्ति प्रस्ताव का संकलन, शल्य चिकित्सा प्रस्ताव एवं उनका परीक्षण, विकलांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण तथा नये बच्चों के विकलांगता प्रमाण-पत्र बनाये जाने संबंधी गतिविधियां की जाएगी। 
 कलेक्टर श्री गर्ग ने जिले के समस्त प्राथमिक शाला, माध्यमिक तथा एकीकृत शाला के प्रधान पाठकों, एमआरसी तथा जनशिक्षकों को विद्यालय में अध्ययनरत शतप्रतिशत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर में पासपोर्ट साइज फोटो, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा आय प्रमाण-पत्र का प्रारूप पूर्ण कर प्रारूप के साथ उपस्थित कराने तथा निःशक्तता छात्रवृत्ति के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top