ग्राम काथडी में 27 को आयोजित होगा जीवनम स्वास्थ्य शिविर
टिमरनी-
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के मार्गदर्षन में हरदा जिले मे स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार के उद्देश्य से उपस्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर जीवनम स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी.सिह ने बताया कि आगामी जीवनम स्वास्थ्य शिविर 27 सितम्बर 2022 को ग्राम काथडी विकास खण्ड टिमरनी में आयोजित किया जावेगा। शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन उपस्वास्थ्य केन्द्र पर निधारित दिनांक को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया जावेगा। शिविर में ऐसे हितग्राहियो जो पूर्व से पंजीकृत है उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण एवं फ्लोअप कर आवश्यक दवाईया उपलब्ध कराई जावेगी। इस शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाये जायेगे तथा गर्भवती महिलाओ का ए.एन.सी.चेक अप किया जावेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी.सिह ने आम नागरिको से अपील है कि वे इस जीवनम स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठावें।