महाविद्यालय में स्नातकोत्तर परीक्षाएं प्रारंभ
टिमरनी-
शासकीय स्नातक महाविद्यालय टिमरनी में 10 जनवरी को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातकोत्तर कक्षा की परीक्षा का आयोजन हुआ। राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र विषय के स्नातकोत्तर के नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए । प्राचार्य डॉ.जे.के. जैन ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय द्वारा कोविड की नयी गाईड लाइन का पालन करते हुए इस वर्ष परीक्षाएं ऑफलाइन मोड पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा के पूर्व कक्षों को सैनेटाइज किया जा रहा हैं, परीक्षार्थियों को बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जा रहा हैं एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ विद्यार्थियों को बैठाने की व्यवस्था की गई हैं। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश द्वार पर सेनेटाइज भी किया जा रहा हैं। इस परीक्षा आयोजन में केद्राध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह तड़वाल एवं धर्मेंद्र जमरा ने जानकारी दी की परीक्षा केन्द्र पर 116 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।