तिमिर-हरणी संस्था सदस्यों ने वनांचल मे किया गर्म कपड़ो का वितरण
टिमरनी ।
नगर के समाजसेवी युवाओं के समूह तिमिर हरणी युवा मन्डल सदस्यों ने सपरिवार वनग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान छोटे बच्चों को गर्म कपडे स्वेटर जेकेट का वितरण किया गया वही बुजुर्गों को गर्म कम्बल प्रदान किये गए।युवा समाजसेवियों का जत्था वनग्राम ढेगा, मुंडाभुरू और बोरी पहुंचा, बच्चो और बुजुर्गों को एकत्र कर सामग्री प्रदान की गई।तिमिर हरणी संस्था के इस पारिवारिक आयोजन मे शामिल बच्चों ने वनवासी समुदाय के घरों, उनके रहन सहन और संस्कृति को जानने का प्रयास किया । कठिनाई और कम संसाधनों से जीवन यापन का पाठ भी पढ़ा।इस दौरान एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमे वनग्राम बोरी के बच्चो ने नृत्य, गीत, कविताएं प्रस्तुत की । यूथ संस्था के प्रखर जैन ने बताया की टिमरनी नगर के सहयोग से किये गए आयोजन के प्रथम चरण मे दूरस्थ वनग्राम दिद्म्दा, बिटिया, रातामाटी, जूनापानी, चुरनी और बापचा मे वितरण किया जा चुका है, द्वितीय चरण मे पारिवारिक सदस्यों के साथ बोरी, ढेगा और मुंडाभुरु मे वितरण किया गया ।युवा समाजसेवी अंशुल अग्रवाल ने इस पहल में सहयोगी टिमरनी नगरजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वनवासी बहुत कष्ट मे जीवन यापन करते हैं, बच्चो को स्वेटर जेकेट देकर उन्हे बीमार होने से बचाव मिलता है।