फसलों के नुकसान का मुआवजा व राहत राशि के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
फसलों के नुकसान का मुआवजा व राहत राशि के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
टिमरनी - 

क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि बारिश से फसलों को भारी नुकसान के मुआवजे व राहत राशि के संबंध में बेकर फसल को लेकर रविवार को गांव के किसान अनुविभागीय कार्यालय पहुँचे । ब्लॉक कांग्रेस द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजनंदिनी शर्मा को फसलों के नुकसान का मुआवजा व राहत राशि के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि रहटगांव, टिमरनी तहसील के गांव पानतलाई, दुधकच्छ, आलमपुर, नीमागांव ,धनगांव,फुलडी, गाड़मोड ,नादवा,सिरकम्बा,बहरागाँव, सोडलपुर, भादूगांव, सोताडा पाया,उन्द्रकच्छ पाया आदि गांव में ओलावृष्टि व बारिश हुई जिसके कारण खेत में गेहूं चना मक्का व सब्जी सहित अन्य फसलों व खेतों में बने मकान को भी अधिक मात्रा में नुकसान हुआ है, जिससे किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने मांग की कि धान खरीदी पर कर्ज की   राशि की कटौती वर्तमान समय में ना की जाए, नहरों व खेतो तथा बिजली के बिलों को माफ करें, पिछले वर्षों की बीमा राशि व मुआवजा राशि तत्काल किसानों के खाते में जमा कराएं आदि बात कही गई। इस दौरान   काँग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल,पूर्व विधायक आर के दोगेने,अभिजीत शाह,पीसीसी सदस्य अरुण कुमार जायसवाल,केदार सिरोही ,किसान जिला अध्यक्ष मोहन साई, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल,नगर अध्यक्ष सुभाष जायसवाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान काँग्रेस जिला अध्यक्ष ने जल्द से जल्द  सर्वे कराने ओर पूर्व के वर्ष का बीमा राशि दी जाये। अभिजीत शाह द्वारा किसानों को फसल नुकसानी का मुआवजा एवं पूर्व के वर्षों की बीमा राशि एवं नुकसान का सर्वे कराने की की बात कहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top