| जिले में 15 स्वास्थ्य संस्थाओं पर 2158 लोगो को लगा कोरोना का टीका |
| हरदा | 03-अप्रैल-2021 |
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी ने बताया कि जिले के 45 से अधिक उम्र के लोगो को 03 अप्रेल 2021 को कोविड-19 का टीका जिला चिकित्सालय हरदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी, नौसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया एवं सिराली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया एवं चिन्हित उप स्वास्थ्य केन्द्रों में कुल 2158 लोगो को कोरोना का टीका लगाया गया है। जिले में अभी तक कुल 24339 लोगो को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी ने बताया कि, 01 अप्रेल 2021 से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को पोर्टल पर पंजीकरण कर कोविड-19 का टीका लगाया जाना शुरू किया गया है। जिसके लिये संबंधित व्यक्ति को पहचान प्रमाण पत्र जैसे कि आधार कार्ड लाना आवश्यक है। संबधित व्यक्ति के पहचान पत्र का सत्यापन करने के उपरांत ही पोर्टल पर पंजीयन कर कोविड-19 के टीका लगाया जाएगा। कोवीशील्ड वैक्सीन का द्वितीय डोज 6 से 8 सप्ताह के बाद लगाया जाएगा तथा को-वैक्सीन द्वितीय डोज 4 से 6 सप्ताह के बाद लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा ने कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिर्वतन सघन अभियान के अन्तर्गत आम नागरिको से अपील की है कि वे घर से बाहर जब भी जायें, मास्क पहन कर जायें। हाथ धोएं बार-बार। अनावश्यक यात्रा से बचें, बार-बार अपनी आंख नाक और मुंह को छूने से बचें। न गले मिलें, न हाथ मिलायें, आपस में दो गज की दूरी बनायें। |
जिले में 15 स्वास्थ्य संस्थाओं पर 2158 लोगो को लगा कोरोना का टीका , जिले में अभी तक कुल 24339 लोगो को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है
अप्रैल 04, 2021
0
अन्य ऐप में शेयर करें