जल संसाधन विभाग के अधिकारीयों की बैठक हुई आयोजित
टिमरनी
टिमरनी विधायक श्री, संजय शाह द्वारा गत दिवस 1 अप्रैल को जल संसाधन विभाग के अधिकारीयों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जन प्रतिनिधि, कृषकगण, कार्यपालन यंत्री श्री एफ. के. भिमटे एवं अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में घोषित क्षेत्र में पानी देने, हेडअप तत्काल हटाने एवं 3008 पर प्राप्त पानी के अनुसार उपशाखाओं में शेष क्षेत्र के लिये निर्धारित गेज बनाकर पानी चलाने एवं विभाग द्वारा सुचारू प्रबंधन एवं संचालन हेतु विचार किया जाकर, उनके द्वारा सहमति दी गई।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया कि ग्रीष्म कालीन मूंग फसल में सिंचाई सुविधा घोषित क्षेत्र के सभी कृषकों को आगामी 10 से 12 दिवस में प्रथम पानी उपलब्ध करा दिया जावेगा। वर्तमान में 25 प्रतिशत क्षेत्र में आज दिनांक तक सिंचाई की जा चुकी है। नहरों में हेड से निरन्तर मांग एवं आवश्यकता अनुसार जल प्रवाह जारी रहेगा। किसानों से आग्रह किया गया है कि नहरों के सिंचित घोषित क्षेत्र एवं निर्धारित लम्बाई से आगें के क्षेत्र में बुआई न करें। यदि उनके पास नीजी साधन है, तब ही बुआई करें। निर्धारित क्षेत्र के अलावा नहर सिंचाई हेतु विभाग की कोई जवाबदेही नही रहेगी। नहरों में हेडअप न लगाये अन्यथा विभाग द्वारा कानुनी कार्यवाही की जावेगी। इसी व्यवस्था के अंतर्गत आज दिनांक को अजनई उपनहर के समस्त हेडअप पुलिस व्यवस्था के सहयोग से हटा दिये गये है एवं निर्धारित क्षेत्र तक पानी पहुंचा दिया गया है। कोई भी कृषक नहरों के गेटों के साथ छेडछाड न करें, जो की गंभीर अपराध है। ऐसे कृत्य में शासकीय कार्य में बाधा के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा समस्त कृषक नहरों के पानी का सदुपयोग करें। रात्री में पानी आवश्यकतानुसार ही पानी लिया जावे, व्यर्थ न जाने दे।
समस्त कृषकगण विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत ही जल प्रवाह का सदुउपयोग करे किसी भी प्रकार से जल प्रबंधन व्यवस्था को भंग न करें एवं विभाग चिन्हीत क्षेत्र 17.500 हेक्टे. में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करावेगा, इस हेतु सभी कृषक बंधुओं से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।