पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत भवन काविधायक संजय शाह ने किया लोकार्पण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत भवन काविधायक संजय शाह ने किया लोकार्पण  

टिमरनी

  शुक्रवार ग्राम नोसर में विधायक संजय शाह  एवं जिला अध्यक्ष अमरसिंह मीणा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया । इस पंचायत भवन की लागत 14लाख 48 हजार  रुपए है । साथ ही इस मौके पर नौसर के सरपंच पति  दीपक  राजपूत को भाजपा में शामिल किया गया । विधायक  संजय शाह  ने नौसर में छत चबूतरा निर्माण हेतु 2 लाख एवं ग्राम पूरा में शक्ति माता के पास चबूतरा निर्माण हेतु 1 लाख रुपए देने की घोषणा की साथ ही नौसर से पूरा मार्ग को सुदूर सड़क में जोड़ने हेतु विभाग को आदेशित किया । इसके उपरांत नौसर से बजनिया मार्ग को सुदूर सड़क के निर्माण पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने विधायक श्री संजय शाह जी का आभार माना  इस अवसर पर विनीत गीते, मनीष निशोद, रामाकांत दुबे , सुहाग सिंह पटेल, मंगल सिंह पंवार सुनील डूडी, बलराम डूडी, सुनील दुबे, गुलसन चौरसिया, अक्षय शांडिल्य, दीपक कलम, राधेश्याम राठौड़, अजय पटेल, जगदीश मुक्ति, जगदीश दुबे, रेवाराम कौसल सुंदरलाल यदुवंशी, गजेंद्र मौर्य ,सुधीर पराशर, कल्याण अग्रवाल, रामभरोस सिरोही शंकर जाट, जनपद सीईओ अशोक उइके  करताना चौकी प्रभारी अविनाश पवार, मनदीप किरार सचिव यशवंत सोलंकी, सहसचिव विनोद मांजी सहित ग्रामीणजन मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top