| अपहृता की तलाश एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु इनामी उद्घोषणा |
| - |
| हरदा | 15-जनवरी-2021 |
थाना टिमरनी अंतर्गत 21 जनवरी 2021 को फरियादिया सीताबाई पति टीकाराम कौशल, उम्र 70 साल, निवासी वार्ड 09 लोधी मोहल्ला टिमरनी ने रिपोर्ट किया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग नातनी निवासी वार्ड 09 लोधी मोहल्ला टिमरनी से स्कूल जाने का बोलकर घर से कहीं चली गई है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में गुम इंसान क्रमांक 04/2020 अपराध क्रमांक 37/2020 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपहृता के परिजनों को संदेह है कि उनकी बालिका को संदेही आरोपी कृष्णा कौशल बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। दौराने विवेचना के अपहृता व संदेही आरोपी की तलाश के हर संभव प्रयास किए गए किन्तु अपहृता एवं संदेही आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल ने पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80 ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपहृत बालिका एवं संदेही आरोपी कृष्णा कौशल की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु 3000 (तीन हजार रुपये) की घोषणा की है। जो कोई व्यक्ति अपहृता बालिका की तलाश एवं संदेही आरोपी को गिरफ्तार करेगा/ करवाएगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके। ऐसे सूचना करता को 3000 (तीन हजार रुपये) इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यदि सूचना करता चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा। |
अपहृता की तलाश एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु इनामी उद्घोषणा
जनवरी 15, 2021
0
अन्य ऐप में शेयर करें