राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में निकाला गया पथ संचलन , नागरिको द्वारा पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में निकाला गया पथ संचलन 
नागरिको द्वारा पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत 
टिमरनी

 नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  द्वारा  मकर संक्रांति उत्सव व पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान नगर की तीनों बस्तियों के सैकड़ो स्वयंसेवको द्वारा पथ संचलन में भाग लिया। नगर में पथ संचलन     सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी, सनराइज स्कूल ग्राउंड एव कृष्ण कुंज कालोनी से प्रांरभ हुआ एव सूर्या टॉवर पर सयुक्त हो कर नगर के मुख्य मार्गो गाँधी चौक कुमार मोहल्ला होते हुए शंकर मन्दिर  आदि से होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर में समापन हुआ। नगर में इस दौरान जगह-जगह पथ संचलन मार्ग पर रंगोली सजाई जाएगी और नगर वासियो के द्वारा पथ संचलन का स्वागत पुष्प वर्षा  से किया गया।इस मौके पर सूर्या टॉवर पर भाजपा मंडल टिमरनी व भाजपा महिला मोर्चा  द्वारा पथ संचलन का स्वागत किया गया इस मौके पर विधायक संजय शाह भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा विनीत गीते आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top