श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मन्दिर निर्माण कार्य हेतु धन संग्रह अभियान के कार्यालय का हुआ शुभारंभ
टिमरनी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मन्दिर निर्माण कार्य हेतु धन संग्रह अभियान के लिए नगर के सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी में शुक्रवार को कार्यलय का शुभारंभ किया गया। कार्यकाल शुभारंभ राष्टीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक अनिल जैन विभाग संघचालक आनंद मुजुमदार डॉ अतुल गोविंद भुस्कुटे संरक्षक सेवा भारती के द्वारा किया गया।इस अभियान के जिला प्रमुख गोलू गोहर सह अभियान प्रमुख पदम् सिंह राजपूत खण्ड निधि प्रमुख बसंत सोनी व नगर अभियान प्रमुख ज्ञानदास गुर्जर निधि प्रमुख दीपक बाँके एव अन्य गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मन्दिर निर्माण कार्य हेतु धन संग्रह अभियान नगर में 15 जनवरी से 15 फरवरी के माध्यम चलाया जाएगा जिसमे नगर के प्रत्येक घर मे धन सग्रह के लिये कार्यकर्ता पहुँचेगे।