अभाविप टिमरनी द्वारा क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
अभाविप टिमरनी द्वारा क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ

 टिमरनी 
 अभाविप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  क्रिकेट मैच प्रतियोगिता विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता 3 दिनों तक चलेगी, जिसके फाइनल मैच रविवार 17 जनवरी को होंगे। आज क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया, जिसमे बतौर अतिथि अभाविप के पूर्व तहसील संयोजक एडवोकेट हिमांशु बंसल, एवं अभाविप पूर्व जिला संयोजक एडवोकेट राहुल सोमवंशी एवं अभाविप जिला संयोजल भूपेंद्र तोमर उपस्थित रहे। अतिथियों के द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय कर एवं टॉस करवाकर मैच प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में आज उत्कृष्ट विद्यालय, अरुणोदय स्कूल, सनराइज स्कूल, नालेज पब्लिक स्कूल, लक्ष्मीबाई स्कूल, होली स्टार स्कूल के बीच मैच खेले गए। पहला मैच अरुणोदय विद्यालय एवं उत्कृष्ट विद्यालय का हुआ जिसमें अरुणोदय विद्यालय विजेता रही इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम राजपूत, नगर उपाध्यक्ष अरविंद गुर्जर,कृतिक देवहरे, दीपेश कौशल  सागर कौशल दीपांशु राठोर सूरज कौशल आदित्य नायर समीर शाह  उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top