सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में युवाओं ने उकेरी रांगोली
नेहरु युवा केंद हरदा द्वारा चलाए जा रहें युवा सप्ताह के अंतर्गत विकास खंड टिमरनी में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में रांगोलियाँ उकेरी गई। जिसमें टिमरनी ब्लॉक के युवाओं ने कोरोना जागरूकता का संदेश देते हुए रांगोलियाँ बनाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री एम के चौरे बताते है कि कायाकल्प अभियान और युवा सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना महामारी से बचने और अस्पताल में आने वाले लोगो की जागरूकता के लिए कोरोना बचाव पर तरह तरह की रांगोलियाँ बनाई गई। नेहरु युवा केन्द्र की ज़िला युवा समन्वयक़ मोनिका चौधरी ने बताया कि युवा सप्ताह में ज़िले में अनेक जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है। इस कार्यक्रम में खंड कार्यक्रम प्रबंधक आशीष साक़ल्ले , एन॰वाय॰वी॰ दीपक ग़ौर कल्पना कौशल, आरती, नीतिका, निर्मल लोवंशी, शिवानी टाले, संस्कृति सोनकिया, छाया ज्योति भिलाला और अनुष्का कौशल आदि युवा उपस्थित रहे।