विधायक शाह ने किया झाडतलाई गोहे मे सी.सी.सडक कार्य का भूमि पूजनकार्य, सुशासन माह के अन्तर्गत कल्याण्कारी योजना के सम्बंध मे सर्वेक्षण कार्य का हुआ शुभारंभ

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
विधायक शाह ने किया झाडतलाई गोहे मे सी.सी.सडक कार्य का भूमि पूजन का कार्य 

 टिमरनी 

 नगर परिषद टिमरनी द्वारा झाडतलाई गोहा मे निर्माणधीन 400 मीटर सी.सी. सडक का भूमि पूजन कार्य  विधायक  संजय शाह के कर कमलो से संपन्न हुआ। सडक की लागत लगभग 27 लाख रूपये शासन निधि व्यय होना है। झाडतलाई गोहे मे पक्की सडक बनाने की मांग अत्यधिक समय से थी क्योंकी वर्षाकाल के समय मे मार्ग कच्चा होने से कीचड एवं दलदल के कारण नागरिको के आवागमन मे काफी कठिनाई होती थी जिसको देखते हुऐ उक्त सडक को सी.सी. सडक निर्माण कार्य किया जा रहा है। सडक बन जाने से वार्ड के नागरिको को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो  जावेगी। इस मौके पर विधायक संजय  शाह द्वारा कहा गया कि नगर के सभी विकास कार्य प्राथमिकता के कराऐ जावेगे। इस मौके पर नगर परिषद टिमरनी के एसडीएम एम के बमनाह नायब तहसीलदार संदीप गोर  मुख्य नगर पालिका अधिकारी  राहुल शर्मा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत गीते विधायक प्रतिनिधि सुनील दुबे,  अरूण तिवारी,  कैलाश डूडी, डाॅ.राजेन्द्र शर्मा,  सुधीर तिवारी दीपक पटवारे, सागर तिवारी तथा वार्ड के नागरिग आदि उपस्थित थे।

सुशासन माह के अन्तर्गत कल्याण्कारी योजना के सम्बंध मे सर्वेक्षण कार्य का हुआ शुभारंभ
सुशासन माह के अन्तर्गत नगर परिषद टिमरनी के द्वारा कल्याणकारी योजनाओ के सम्बंध मे वार्ड क्र. 01 से दल गठित कर घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया। इस मौके पर  विधायक संजय  शाह, एवं न.पा. सी.एम.ओ श्री राहुल शर्मा भी उपस्थित थे । विधायक शाहके द्वारा वार्ड क्र. 01 मे दल के साथ शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के सम्बंध मे वार्ड क्र. 01 रेल्वे गेट निवासी  रमेश तिवारी पूर्व पार्षद के निवास से शासन के विभिन्न योजनाओ के लाभ प्राप्त करने के सम्बंध मे जानकारी की चर्चा की गई। तथा दल द्वारा निर्धारित 33 कालम पंजी मे जानकारी अंकित की गई। इस मौके पर  विधायक संजय शाह द्वारा बताया गया कि सुशासन माह अन्तर्गत शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ आम नागरिक को नियमानुसार प्राप्त हो रहा है या नही के सम्बंध मे चर्चा की गई कि कोई  भी पात्र नागरिक शासन के द्वारा संचालित योजनाओ के लाभ से वंचित न हो। कार्यक्रम मे शहर के गणमान्य नागरिकगण तथा वार्ड के नागरिक के जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top