टिमरनी
जनपद शिक्षा केंद्र टिमरनी में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का उपकरण वितरण शिविर आयोजित हुआ| जिसमें 70 बच्चों को उपकरण वितरित किए गए उपकरणों में 13 व्हीलचेयर, 8 ट्राइसाइकिल, 24 कान की मशीन,22 एमसीआईडी किट 5 ब्रेल किट,2 डीजी प्लेयर ओर अन्य उपकरण का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यअतिथि विधायक संजय शाह द्वारा सरस्वती पूजन से हुई। बीआरसी स्टाफ ने प्रतीक चिन्ह देकर विधायक संजय शाह का स्वागत किया। डीपीसी सी एस मरावी ने स्वागत भाषण देते हुए इस शिविर पर प्रकाश डाला,विधायक शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार निरंतर दिव्यांग बच्चों के लिए प्रयासरत है और रहेगी। इस कार्यक्रम के प्रभारी एमआरसी मोहन राजपूत ने बच्चों को वितरित किए गए उपकरणों का उपयोग करना सिखाया| जिन बच्चों को उपकरण वितरण किए गए उनको भोजन और आने जाने का किराया भी दिया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनीष सोनकिया ने किया। विवेक शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया।इस शिविर में
एसडीएम महेश कुमार बमन्हा, बीआरसी भागवत कटारे, सहायक संचालक अशोक कुमार यादव, एपीसी हेमंत गोर ,एपीसी विवेक शर्मा एमआरसी मोहन राजपूत मनीष सोनकिया अनिल मरकाम,प्रदीप गुर्जर,प्रहलाद अहिरवार,बी के सांखला,एम आई एस बिपेंद्र सिंह राणा, उदय मंडलेकर देवेंद्र त्यागी, भरत लाल चौधरी, मुकेश मालवीय,राजेश कुमार कैथवास, मदन कौर, कमलेश गौर, दुर्गादास परते,गोविंद मर्सकोले कैलाश दांदरे,अनिल तुमोने,उमा ध्रुव, मनीषा चौधरी,पायल मालवीय आदि उपास्थित रहे।